फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Diverted: आगरा मेट्रो के काम में आई तेजी, एमजी रोड के जाम से बचना है तो...ये हैं वैकल्पिक मार्ग

Tue, 15 Jul 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एमजी रोड के जाम से बचना है तो वैकल्पिक मार्ग से निकल सकते हैं। इसे लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
 
विज्ञापन
Traffic Diverted - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले सोमवार पर एमजी रोड पर दिनभर जाम लगा रहा। सेंट जोंस से साईं की तकिया तक और सुंदरपाड़ा से कलेक्ट्रेट चौराहे तक वाहन फंसे रहे। 5 मिनट की दूरी तय करने में 45 मिनट तक लग गए। दोपहर 12 से 2 और शाम को 5 से 7 बजे तक यही स्थिति रही, उधर आए दिन जाम की समस्या पर कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह ने अफसर तलब किए हैं। मेट्रो कार्य में तेजी लाने, संजय प्लेस से दीवानी तक डिवाइडर शिफ्टिंग के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं यातायात पुलिस ने मेट्रो के कार्य को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकालने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन



 

कैंट रेलवे स्टेशन से प्रतापपुरा चौराहा होते हुए एमजी रोड पर भगवान टॉकीज तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक निर्माणाधीन है जिस वजह से करीब 6 किलोमीटर तक डिवाइडर के दोनों तरफ 10-10 फुट बैरिकेडिंग है। इस कारण एमजी रोड कई पाॅइंट पर सकरी हो गई है। इस वजह से भीषण जाम के हालात बन जाते हैं। संजय प्लेस से दीवानी तक डिवाइडर पर बैरिकेडिंग होनी है मगर एमजी रोड के एक किनारे पर पेड़ सड़क की तरफ निकले हुए हैं। ऐसे में जाम और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें -  UP: सड़क पर भरे पानी में करंट...छात्र की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने


 

संजय प्लेस व एमजी रोड के व्यापारी भी बैरिकेडिंग का विरोध कर रहे हैं। जाम से निजात के लिए मंडलायुक्त ने वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही, डिवाइडर की शिफ्टिंग के लिए मेट्रो परियोजना निदेशक अरविंद राय, पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर एनके यादव, प्रशासन और वन विभाग की टीम को संयुक्त सर्वे के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेट्रो निर्माण की धीमी गति में तेजी लाने के लिए कहा है।

 

इन मार्गों से निकलें लोग
भगवान टॉकीज : सिकंदरा व दयालबाग से आने वाले वाहन, जिनको दीवानी/सूरसदन/संजय प्लेस/हरीपर्वत/ सेंट जोंस, देहली गेट को जाना है वो सुल्तानगंज की पुलिया, पालीवॉल पार्क, सेंट पीटर्स कॉलेज, हरीपर्वत चौराहे होते हुए जा सकेंगे।
दीवानी : हरीपर्वत, सेंट जोंस/सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन आरबीएस, मदिया कटरा, लोहामंडी, एसीपी लोहामंडी कट, पंचकुइयां, तहसील होते हुए जा सकते हैं।

 

हरीपर्वत : हरीपर्वत से क्लब चौराहे की ओर जाने वाला वाहन मदिया कटरा, लोहामंडी, पंचकुइयां, तहसील, कलेक्ट्रेट, छीपीटोला, तारघर से जा सकेंगे।
सेंट जोंस: सेंट जोंस से क्लब चौराहा जाने वाले वाहन लोहामंडी चौराहा, पंचकुइयां, तहसील, कलेक्ट्रेट, छीपीटोला, तारघर होकर जा सकेंगे।
 

साईं का तकिया : साईं की तकिया से क्लब चौराहे की ओर नामनेर चौराहा, टैंक चौराहे से जा सकेंगे।
क्लब चौराहा : भगवान टॉकीज एनएच-19 की ओर आने वाला वाहन करियप्पा चौराहे, अमर सिंह गेट चौराहे, विक्टोरिया पार्क तिराहा से जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स होते हुए जा सकेंगे।
 

प्रतापपुरा चौराहाः- प्रतापपुरा से एनएच-19, भगवान टॉकीज की ओर वाहन बालूगंज, अमर सिंह गेट, यमुना किनारा, जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स होकर जा सकेंगे।
क्लब चौराहा, प्रताप पुरा, साईं की तकिया, चौराहे से हरीपर्वत, सूरसदन चौराहे की ओर बालूगंज, अमर सिंह गेट, छत्ता कट से सिटी स्टेशन रोड होते हुए जा सकेंगे।
 

कलेक्ट्रेट चौराहा : कलेक्ट्रेट से हरीपर्वत, सेंट जोंस/सूरसदन की तरफ वाहन तहसील, पंचकुइयां, एसीपी लोहामंडी कट, लोहामंडी, मदिया कटरा से जा सकेंगे।
तहसली सदर/पंचकुइयां से नालबंद होते हुए जो वाहन एमजी रोड पर जाते हैं, उनके हल्के वाहन पंचकुइयां रोड से लोहामंडी, मदिया कटरा होते हुए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें -   दोहरा हत्याकांड: हाथ-पैर बांधे, फिर धारदार हथियार से काट डाला...हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त को दी ऐसी मौत; कांप उठा कलेजा
 
विज्ञापन

सोमवार को यातायात का रहा दबाव, हर मार्ग पर वाहनों की लाइन
सावन का पहला सोमवार पर रावली महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए डायवर्जन किया गया था। बड़े वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला गया। मगर, इससे राहत नहीं मिल सकी। एमजी रोड पर आम दिनों में वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन से समस्या रही है। यही स्थित हाईवे पर खंदारी से सिकंदरा, लोहामंडी, शाहगंज, मदिया कटरा मार्ग की भी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें