फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: रावली-हरीपर्वत पर बनेगा स्टील पुल, 100 फुटा रोड पर जल्द बैरिकेडिंग; नया अपडेट

Fri, 03 Apr 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में रावली और हरीपर्वत पर स्टील पुल की डिजाइन मंजूर कर दी है। कालिंदी विहार के 100 फुटा रोड पर अगले महीने से बैरिकेडिंग कर पिलर निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का तेजी से चल रहा कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में रावली और हरीपर्वत पुल की डिजाइन मंजूर हो गई है। इसके लिए नोएडा-गुरुग्राम में स्टील गर्डर का पुल बनाया जाएगा। वहां से टुकड़ों में लाकर मौके पर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले पिलर बनाने का कार्य पूरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है।
विज्ञापन



इसमें रावली और हरीपर्वत से रेलवे लाइन गुजर रही है। इन पर पुल बनेगा, इसकी डिजाइन रेलवे ने मंजूर कर दी है। ये 60 मीटर लंबा और 10-12 मीटर चौड़ा होगा। ये स्टील से बनेगा, इसको नोएडा और गुरुग्राम की फैक्टरी में तैयार किया जाएगा। इसको वाहनों से चरणबद्ध टुकड़ों में लाकर मौके पर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले दोनों पर पिलर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

100 फुटा सड़क पर अगले महीने से लगेगी बैरिकेडिंग
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में शाहदरा तक बैरिकेडिंग करते हुए कार्य किया जा रहा है। 100 फुटा सड़क कालिंदी विहार पर अगले महीने से बैरिकेडिंग करके पिलर बनाने के लिए खुदाई शुरू की जाएगी। यह एक किलोमीटर का क्षेत्र है। यहां पर ही मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का समापन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें