ये होती है डायफ्रेम वॉल
भूमिगत स्टेशन के लिए खोदाई के दौरान मिट्टी की ढाय न गिरे इसके लिए डायफ्रेम वॉल से खोदाई वाले स्थान पर बैरीकेडिंग की दीवार खड़ी की जाती है। फ्रेम की गहराई 21 मीटर तक होती है। आगरा फोर्ट सामने छावनी परिषद की भूमि पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा।
1820 करोड़ रुपये से बनेंगे सात स्टेशन
2024 तक छह स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रायल प्रस्तावित है। इसे प्राथमिकता कॉरिडोर का नाम दिया है। इसमें तीन एलिवेटिड ताजपूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद स्टेशन हैं जबकि तीन भूमिगत ताजमहल, आगरा फोर्ट व जामा मस्जिद स्टेशन शामिल हैं। ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक कुल सात भूमिगत स्टेशन के निर्माण पर यूपीएमआरसी 1820 करोड़ रुपये खर्च करेगा।