फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो रेल: खत्म इंतजार, सिकंदरा से ताज पूर्वी कोरिडोर का शुरू हुआ काम

Thu, 27 Jun 2019 03:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
इंतजार अब खत्म हो गया है। आगरा मेट्रो रेल का सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। बहुत जल्द ही अब मेट्रो का कार्य धरातल पर भी देखने को मिलेगा।  बुधवार को लखनऊ रेल मेट्रो कारपोरेशन (एलएमआरसी) की टीम ने फतेहाबाद रोड पर सर्वे किया। 
विज्ञापन


सर्वे कर रहे एलएमआरसी के कर्मचारियों ने बताया कि मेट्रो रेल का पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट का काम शुरू किया गया है, जो फतेहाबाद रोड स्थित होटल ट्राइडेंट से शुरू हुआ है। टीम के सदस्यों ने बताया कि वो मेट्रो रेल के प्रस्तावित स्टेशनों के आसपास की जमीन का सर्वे कर रहे हैं। 

कहां पर उन्हें किस तरह से जमीन की जरूरत है। जहां स्टेशन बनना है। वो जमीन किस विभाग की है। बता दें कि फतेहाबाद रोड स्थित पीएसी मैदान पर मेट्रो रेल का डिपो प्रस्तावित है। इसको लेकर पिछले लंबे समय से कवायद चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत मेट्रो के कंपन से स्मारक को खतरा

सिकंदरा से ताजमहल तक रूट - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो ट्रेन के चार स्टेशन ऐसे होंगे, जो स्मारकों के पास भूमिगत बनाए जाएंगे। हालांकि, इसका ख्याल रखा गया है कि भूमिगत स्टेशन और मेट्रो ट्रैक राष्ट्रीय संरक्षित स्मारकों से 100 मीटर से ज्यादा दूर हों। ताजमहल पर इसकी दूरी 505 मीटर रखी गई है। 

दरअसल, भूमिगत टनल बनाने और इसमें मेट्रो के संचालन से कंपन हो सकता है, जो स्मारकों की बुनियाद और वास्तु को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए स्मारकों के पास भूमिगत निर्माण की संस्तुति भी नहीं की गई है और जहां भी स्मारकों से सटाकर स्टेशन बनाए जाने हैं, वहां एलीवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें