फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: मेट्रो स्टेशन पर खुलेंगे रेस्तरां और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं

Sun, 07 Jun 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के स्टेशनों पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रेस्तरां विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को यात्रा के साथ खरीदारी और खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी। यह परियोजना अगले साल जून तक पूरी होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो स्टेशनों पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रेस्तरां शुरू करेगा। मेट्रो में यात्रा करने वाले लोग व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ ही खरीदारी भी कर सकेंगे। इससे रोजगार बढ़ने के साथ ही यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। दोनों कॉरिडोर में 27 मेट्रो स्टेशन है। इनमें से अभी छह मेट्रो स्टेशनों पर ही ट्रेन चल रही है। नए मेट्रो स्टेशनों पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रेस्तरां भी खोले जाएंगे। इससे यात्री शॉपिंग के साथ खान-पान का लुत्फ उठा सकेंगे। स्टेशन बनने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में मेट्रो से कर सकेंगे 30 किमी. तक का सफर
उप महाप्रबंधक ने बताया कि आगरा में 30 किमी. क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसके लिए एलिवेटेड ट्रैक और भूमिगत ट्रैक बन रहा है। अगले साल जून तक दोनों कॉरिडोर बन जाएंगे। इससे शहर के मुख्य क्षेत्र कवर हो जाएंगे, जिससे लोगों के लिए यातायात की बड़ी सुविधा हो जाएगी। जाम से मुक्ति मिलने के साथ किराया भी कम लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें