फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा मेट्रो के काम ने पकड़ी रफ्तार, आईएसबीटी तक दौड़ेगी ट्रेन; अगले महीने हाईस्पीड ट्रायल शुरू

Thu, 23 Apr 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है और भगवान टॉकीज से वाटर वर्क्स तक पिलर तैयार हो चुके हैं। दिसंबर तक ट्रैक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि आईएसबीटी तक मेट्रो के संचालन के लिए हाईस्पीड ट्रायल जल्द शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो के काम ने पकड़ी रफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। भगवान टॉकीज से वाटर वर्क्स तक पिलर बन गए हैं। पांच पिलर पर यू-गर्डर रखना बाकी है। दिसंबर तक यह ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों के लिए यातायात की सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसका दो चरणों में निर्माण हो रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। यहां स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाने का कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

भगवान टॉकीज से वाटर वर्क्स तक पिलर बन गए हैं। पांच पिलर पर यू-गर्डर रखना बाकी है। ये कार्य रात में चरणबद्ध किया जाएगा। इसके लिए एहतियातन यातायात रोका जाएगा। पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी तक मेट्रो अगले महीने के अंत तक चलाई जाएगी। मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक हाईस्पीड ट्रायल 30 अप्रैल से किए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सिग्नल और भार का ट्रायल हो चुका है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें