फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: आगरा मेट्रो को मिलेगी नई पार्किंग! 150 करोड़ से बनेगा दूसरा डिपो, काम शुरू

Sat, 28 Nov 2026 01:44 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 4.72 हेक्टेयर में नया डिपो बनाया जा रहा है। इसका इस्तेमाल कॉरिडोर-2 की ट्रेनों को खड़ा करने और उनके रखरखाव के लिए होगा। निर्माण 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो के विस्तार के साथ ट्रेनों को खड़ा करने और रखरखाव की सुविधा बढ़ाने के लिए नए डिपो का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 4.72 हेक्टेयर में बनने वाले इस डिपो का ढांचा तैयार करने की दिशा में काम चल रहा है। मृदा परीक्षण के बाद निर्माण प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि नया डिपो मौजूदा डिपो-1 के पास विकसित किया जा रहा है। इसका उपयोग मुख्य रूप से कॉरिडोर-2 की ट्रेनों की स्टेबलिंग और रखरखाव के लिए होगा। निर्माण का ठेका मेसर्स जीएचवी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

आगरा में ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15.4 किलोमीटर के दो कॉरिडोर विकसित हो रहे हैं। अभी छह किलोमीटर के प्राथमिकता वाले खंड पर मेट्रो चल रही है। नया डिपो बढ़ती ट्रेनों की पार्किंग, रखरखाव और नियमित संचालन में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें