फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro Inauguration: हरी झंडी दिखाते ही आगरा मेट्रो के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकार्ड, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 06 Mar 2024 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Agra Metro Inauguration: पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर आगरा मेट्रो का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आगरा मेट्रो के नाम अनोखा रिकार्ड भी दर्ज हो गया। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाते ही आगरा मेट्रो के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ आगरा मेट्रो के नाम एक अनोखा रिकार्ड दर्ज हो गया है। यह देश की पहली मेट्रो बन गई है जो तय समय सीमा से नौ महीने पहले दौड़ने लगी। 32 महीने में प्राथमिक भूमिगत सेक्शन का निर्माण होना था, लेकिन यह 23 महीने में बनकर तैयार हो गया।

विज्ञापन


सात दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था। करीब चार साल बाद बुधवार को इसका लोकार्पण हो गया। प्राथमिकता कॉरिडोर में छह स्टेशन शामिल हैं। इनके बीच बृहस्पतिवार से यात्री सेवा आरंभ हो जाएगी। 

तीन एलिवेटिड ताज पूर्वी गेट, बसई जिसका नाम अब कैप्टन शुभम गुप्ता स्टेशन और फतेहाबाद रोड दो साल में बन कर तैयार हो गए थे। बाकी तीन एलिवेटिड स्टेशन ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद जिसका नाम अब मनकामेश्वर के निर्माण के लिए 32 महीने की समय सीमा थी। 

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि.(यूपीएमआरसीएल) ने 14 मार्च 2022 को भूमिगत सेक्शन के लिए टेंडर जारी किए। नवंबर 2024 तक का समय था, लेकिन आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय की निगरानी में फरवरी 2024 में भूमिगत सेक्शन का निर्माण पूर्ण हो गया। चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी से स्वीकृति मिल गई।

27 शहरों में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि देश के 27 शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं। इनमें आगरा एक मात्र ऐसा शहर है जहां 23 महीने में मेट्रो सेवा शुरू होगी। बाकी शहरों में प्राथमिक सेक्शन में मेट्रो संचालन में तीन से चार साल का समय लगा है।

मनकामेश्वर से पूर्वी गेट तक सफर

बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए आरंभ हो जाएगी। जामा मस्जिद स्थित भूमिगत मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन से टीडीआई मॉल स्थित ताज पूर्वी गेट एलिवेटिड स्टेशन तक मेट्रो नियमित रूप से चलेगी। आठ मेट्रो ट्रेन सेवाएं देंगी। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच हैं। तीनों कोच में एक बार में 766 यात्री सफर कर सकते हैं।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 150 जवान

आगरा मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपीएसएसएफ) को सौंपी गई है। बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़, एसएसएफ के एंटोनी देव कुमार, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी व मेट्रो अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेट्रो की सुरक्षा में स्टेशनों पर 150 जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल...

8379 करोड़ रुपये है मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत।
14 किमी. लंबे पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन ।
15.4 किमी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें