फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसएसएफ के 135 जवान करेंगे आगरा मेट्रो की सुरक्षा, दो दिन चलेगा ऑडिट; 19 को आएगी केंद्रीय टीम

Thu, 15 Feb 2024 06:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सीआईएसएफ ने आगरा मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम परखे। अग्निशमन उपकरण कार्य कर रहे हैं कि नहीं, इनकी संख्या पर्याप्त है कि नहीं। प्रवेश द्वार पर चैकिंग कैसे होगी आदि इंतजाम देखे गए।
 
विज्ञापन
एसएसएफ जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सेंट्रल इंड्रस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) की टीम ने मेट्रो स्टेशन में रक्षा और सुरक्षा की ऑडिट किया। टीम ने तीन एलिवेटेड और इतने ही भूमिगत स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम परखे। टीम दो दिन ऑडिट कर रिपोर्ट बनाएगी। 19 को केंद्रीय टीम आएगी।
विज्ञापन


सीआईएसएफ की टीम ने छह स्टेशनों में यात्रियों की रक्षा और उनकी सुरक्षा के इंतजाम देखे। इसमें अग्निशमन उपकरण कार्य कर रहे हैं कि नहीं, इनकी संख्या पर्याप्त है कि नहीं। प्रवेश द्वार पर चैकिंग कैसे होगी। यात्रियों की भीड़ अधिक होने पर इसके मैनेजमेंट के क्या इंतजाम हैं। सिग्नल सही कार्य कर रहे हैं कि नहीं। सीसीटीवी कैमरे से स्टेशन के सभी हिस्सों पर नजर रखी जा सकती है कि नहीं। ट्रैक, एनाउंस सिस्टम समेत अन्य का भी आकलन किया।

 उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि सीआईएसएफ की टीम दो दिन ऑडिट करेगी। इसके बाद 19 केंद्रीय टीम ऑडिट के लिए आएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन



एसएसएफ के 135 जवान करेंगे मेट्रो की सुरक्षा
स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) के 135 जवान मेट्रो ट्रेन की सुरक्षा करेगी। इसमें अभी छह स्टेशन (3 भूमिगत, 3 एलिवेटेड) तैयार हैं। इनमें एक स्टेशन पर 2-3 जवान रहेंगे। इनकी तैनाती हो गई है और तीन शिफ्टों में ड्यूटी रहेगी। डिपो पर भी जवानों की ड्यूटी रहेगी। एसएसएफ प्रमुख रामसुरेश यादव ने बताया कि टीम में जवान यात्री, उनके सामान की चैकिंग करेगी। किसी संदिग्ध यात्री और सामान दिखने पर सक्रिय रहेगी। किसी का सामान चोरी न हो, यात्रियों के साथ अभद्रता- छेड़खानी की घटना न हो,इस पर भी जवान नजर रख रखेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें