सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए वो देश की संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे। हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल तक सड़क पर जगह-जगह विभिन्न सांस्कृतिक और स्वागत कार्यक्रमों के बीच से ट्रंप का काफिला निकलेगा।
नगर निगम की ओर से शहर को सजाने और संवारने का काम तेजी से चल रहा है। ताजमहल के दीदार के बाद जब वह शाम को एयरपोर्ट लौटेंगे तो माल रोड पर तिरंगी एलईडी लाइटों और साथ में मुगलिया डिजाइन की लाइटों से रोशनी में नहाया आगरा नजर आएगा।
ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी
महापौर नवीन जैन ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चांदी की चाबी प्रतीक के रूप में भेंट की जाएगी ताकि वो सांकेतिक रूप से शहर के ताले को खोलकर शहर में प्रवेश करेंगे। ट्रंप के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी हो रही है। यहां की संस्कृति, लोग और स्वागत वो कभी न भूल सकें, ऐसा प्रयास रहेगा।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।