मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मेयर नवीन जैन ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने मुख्यमंत्री से यमुना नदी पर बैराज या चेक डेम का निर्माण कराने की मांग की। आगरा में लंबित समस्याओं को उठाया। साथ ही मुख्यमंत्री से उन्होंने सीवर और पेयजल की पाइप लाइन बिछाने की योजना के लिए डीपीआर तैयार कराने की मांग की।
मेयर नवीन जैन ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मुलाकात कर उन्हें भी आगरा की अधूरी योजनाओं की जानकारी दी और पानी, सीवर जैसी समस्याओं पर समाधान मांगा। परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया से मुलाकात में मेयर ने बिजलीघर बस अड्डे के सौंदर्यीकरण की मांग की।
वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मेयर ने सभी सरकारी विभागों के साथ कोल्ड स्टोरेज, औद्योगिक संस्थानों में सौर ऊर्जा पैनल को अनिवार्य करने की मांग की ताकि बिजली खपत कम हो। निगम की इमारत में भी सौर पैनल लगाने की योजना मंजूर होने की जानकारी दी।