फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बरपा रही गर्मी: आगरा-मथुरा में अंगारों सी दहकी सड़कें, रेड अलर्ट हुआ जारी; पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस

Tue, 21 May 2024 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा और मथुरा के साथ ही मंडल के किसी भी जिले का तापमान 45 डिग्री से कम नहीं रहा। वहीं मथुरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं आगरा 46.6 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलचिलाती धूप, अंगारों सी दहकती सड़क और लू के थपेड़े, आगरा मंडल के मौसम का मिजाज इन दिनों बहुत गर्म है। सुबह 8 बजे से निकला सूरज शाम 6 बजे भी इतना गर्म होता है कि लोग उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। 24 मई तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


 

मंडल के एक भी जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं है। प्रदेश के टॉप थ्री गर्म शहरों में दो आगरा मंडल के हैं। मई के पहले सप्ताह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी। पिछले चार दिनों से गर्मी रोज रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मथुरा-वृंदावन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 46.6 डिग्री के साथ आगरा दूसरे और 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।

 

शहर का न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री से बढ़कर 30.4 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में हालांकि सूर्य और बादलों की लुकाछिपी चली। इससे अधिकतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होने से उमस बढ़ गई। मंडल में सोमवार को फिरोजाबाद और कासगंज जिलों का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया तो मैनपुरी का 45.3 और एटा का 45 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 24 मई तक आगरा मंडल में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन में धूप निकलेगी और लू चलने से जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।

 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 46.6
न्यूनतम तापमान- 30.4
सूर्योदय- 5:27
सूर्यास्त- 7:01
एक्यूआई- 70
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें