फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खरीद के नाम पर 82 लाख का खेल, मैनेजर और बैंक अधिकारी पति पर आरोप; जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 25 Nov 2026 02:09 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की प्रकाशन कंपनी ओसवाल बुक्स एंड लर्निंग में 82 लाख रुपये की खरीद में कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। आरोप है कि मैनेजर ने कोटेशन में बदलाव कर परिजन की फर्मों को ऑर्डर दिलाए। बैंक अधिकारी पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के प्रकाशन कंपनी ओसवाल बुक्स एंड लर्निंग प्रा. लि. में उपहार और अन्य सामान की खरीद प्रक्रिया में मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। फर्म के अनुसार ट्रेड मार्केटिंग मैनेजर ने अपने परिजन के नाम की दो फर्मों को करीब 82 लाख रुपये के खरीद आदेश दिए। इसके लिए अन्य कंपनियों के कोटेशन में हेरफेर किया और बाजार भाव से अधिक में खरीद की।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत के बाद थाना लोहामंडी में मैनेजर, उनके बैंक अधिकारी पति समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ओसवाल बुक्स एंड लर्निंग के मैनेजर और अधिकृत प्रतिनिधि राजेश उपाध्याय ने बताया कि पश्चिमपुरी के दहतोरा स्थित बृज द्वारिका अपार्टमेंट निवासी सची वर्मा वर्ष 2018 में कंपनी में मैनेजर बनी थीं। बाद में उन्हें ट्रेड मार्केटिंग मैनेजर बनाया गया। उन पर प्रचार सामग्री और उपहारों की खरीद, विक्रेताओं से कोटेशन लेने और तुलना कर खरीद प्रस्ताव तैयार करने का काम था।

आरोप है कि उन्होंने दूसरे विक्रेताओं के गोपनीय रेट अपनी परिजन की फर्मों तक पहुंचाए और कोटेशन में बदलाव कर तुलनात्मक सूची में परिजन की फर्मों को सबसे कम दर वाला दिखाया। आरोप है कि डीसी फैशन को वर्ष 2024-25 से अब तक करीब 68 लाख और तनाची ग्रुप को 14 लाख रुपये के ऑर्डर दिए गए। तनाची ग्रुप की प्रोपराइटर उनकी मां रेणु वर्मा हैं। जबकि डीसी फैशन की प्रोपराइटर मधु शर्मा रिश्तेदार हैं। कंपनी ने दोनों फर्मों का कारोबार सची शर्मा की ओर से ही किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राजेश उपाध्याय ने बताया कि दो नवंबर को ऑडिट में तनाची ग्रुप के सैंपल का भुगतान सची वर्मा के निजी खाते से किए जाने और बाद में कंपनी से रकम वापस लेने का मामला सामने आया। फर्म का बैंक खाता भी फिरोजाबाद में खुलवाया गया था। जहां सची के पति बैंक मैनेजर हैं। पूछताछ के बाद वह तीन नवंबर से कार्यालय नहीं आईं। मामला पकड़े जाने पर सची के पति प्रशांत शर्मा ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया पर बाद में मुकर गए और फोन पर धमकी दी।

सची वर्मा ने कंपनी को दिए जवाब में आरोपों से इन्कार किया है। उनका कहना है कि खरीद वरिष्ठ अधिकारियों, फाइनेंस और ऑडिट की मंजूरी से हुई थी। उन्होंने इसे अपने खिलाफ कार्रवाई बताते हुए कहा कि उन्हें खरीद संबंधी कोई लिखित नीति नहीं दी गई थी। मामले में डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें