फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने अंकित गोयल को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोतवाली क्षेत्र की युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी अंकित गोयल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप है।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने बताया कि 29 सितंबर, 2026 को बहन को आरोपी भगवान टॉकीज से कार में दयालबाग की ओर ले गया। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से वह बेहोश हो गई।

आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में इन्हें दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें