फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आज रात बंद हो जाएगा मदिया कटरा आरओबी, यातायात रहेगा परिवर्तित, जानिए कहां से निकलेंगे वाहन

Tue, 06 Apr 2021 10:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आने वाले 34 दिन बंद रहेगा यह रास्ता
  • आधे शहर के लोगों के सामने मुसीबत
विज्ञापन
मदिया कटरा चौराहा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर राजा मंडी स्टेशन के नजदीक स्थित (पुल नंबर 1347) मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज (आरओबी) पर छह/सात अप्रैल की रात 12 बजे से यातायात बंद कर दिया जाएगा। 10 मई तक यह रास्ता बंद रहेगा। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग रात में ही मार्ग के दोनों ओर बैरियर लगाकर कार्य शुरू कर देगा। इस दौरान इस चौराहे से गुजरने वाले यातायात को बदले हुए रूटों से होकर गुजारा जाएगा। 
विज्ञापन


आगरा-दिल्ली रेल मार्ग स्थित मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने पांच अप्रैल से 10 मई तक का ब्लॉक दिया था। पांच अप्रैल को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग तकनीकी कारणों से शुरू नहीं कर सका।

सोमवार की शाम को आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के ब्रिज लाइन के एक्सईएन रमेश सिंह के मुताबिक, अब मदिया कटरा पुल की ऊंचाई बढ़ाने और डैक स्लैब व बैड ब्लॉक को बदलने का काम छह-सात अप्रैल की दरम्यानी रात से शुरू होगा।  
विज्ञापन
Trending Videos

मदिया कटरा तिराहा - फोटो : अमर उजाला
डायवर्जन : खंदारी और सेंट जोंस चौराहा होकर जाएंगे वाहन
-हरीपर्वत चौराहे की तरफ से आने वाले सभी वाहन आरबीएस के सामने से खंदारी चौैराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
-लोहामंडी की तरफ से हरीपर्वत चौराहे की तरफ आने वाले वाहन लोहामंडी से सेंट जोंस चौराहे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
-भावना स्टेट से हरीपर्वत चौराहे की तरफ आने वाले वाहन मदिया कटरा से तोता का ताल होते हुए सेंट जोंस चौराहा होकर जाएंगे।

इन इलाकों के लोगों को झेलनी होगी मुसीबत
- काले का ताल, आरबीएस व खंदारी के अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोग।
- मदिया कटरा, बेसन की बस्ती, तोता का ताल, न्यू राजा मंडी, खंदारी निवासी।
- दिल्ली गेट, बाग फरजाना, पुष्पांजलि अपार्टमेंट, मधुवन प्लाजा के लोग।

मरीज, तीमारदार होंगे परेशान
बाग फरजाना और दिल्ली गेट इलाके में लगभग 45 नर्सिंग होम और चिकित्सकों के क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब हैं। इनमें इलाज और जांच के लिए रोजाना 10 से 15 हजार लोगों का आवागमन होता है। एंबुलेंस से भी मरीजों को लाया जाता है। मदिया कटरा पुल के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों के तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ को उठानी होगी।
 
विज्ञापन

हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
हरीपर्वत चौराहे पर फंसेंगे वाहन
शहर के व्यस्ततम हरीपर्वत चौराहे से वाहनों को डायवर्ट करके गुजारा जाएगा। ऐसे में इस चौराहे पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाएगा। चौराहे पर जाम की समस्या बढ़ जाएगी। चूंकि चौराहे से आगे सेंट जोंस आरओबी संकरा है, ऐसे में यहां वाहन फंसेंगे। 

लोहामंडी बोदला पर खोदाई से बढ़ेंगी मुश्किलें
पुल निर्माण कार्य के लिए हरीपर्वत से बोदला जाने वाले लोगों को सेंट जोंस, लोहामंडी होकर बोदला से गुजारा जाएगा। राहुल अचलेश गुप्ता, दीपक खंडेलवाल का कहना है कि लोहामंडी-बोदला रोड सीवर लाइन डाले जाने के कारण खोदा हुआ पड़ा है। ऐसे में बोदला जाने के लिए हरीपर्वत से भगवान टाकीज होकर सिकंदरा से होकर जाना होगा। दूसरा रास्ता हरीपर्वत, पंचकुइयां होकर कोठी मीना बाजार है। दोनों ही रास्ते लंबे हैं। ऐसे में लोगों का समय और ईंधन दोनों ही ज्यादा व्यय होंगे। उनका कहना है कि आरओबी पर काम शुरू करने से पहले लोहामंडी-बोदला रोड की मरम्मत करवाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें