आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा आ रही मिनी ट्रैवलर बस ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा। इनमें तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक धीरज पाटिल पुत्र सुरेश निवासी 287 लक्ष्मी नारायण सोसायटी, थाना डिडौली, सूरत (गुजरात) मिनी ट्रैवलर बस में 13 यात्रियों को लेकर अयोध्या से आगरा जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 37.100 के पास बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में प्रदीप पुत्र किशन, मनोहर पुत्र शिंदे, जनक पुत्र वेन, उमा वेन पत्नी प्रदीप सिंह, पदम वेन पत्नी सुरेंद्र सिंह, उर्वशी वेन पत्नी पलिया, किट्टू कुमारी, कीरत सिंह, पृथ्वी पुत्र वीरेंद्र सिंह, क्ररूठा पुत्री वीरेंद्र सिंह, बरसा वेन पत्नी मनोहर सिंह, रेणुका वेन पत्नी इंद्र सिंह और हिना वेन पत्नी करनवा घायल हो गए।
सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया। इनमें से दो यात्री प्रदीप पुत्र किशन उम्र करीब 53 वर्ष और जनक बेन पत्नी कीरत सिंह उम्र करीब 58 वर्ष की मौत हो गई।