फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: 140 की रफ्तार से डिवाइडर में टकराकर कई बार पलटी कार, तीन की मौत; दो गंभीर

Sat, 26 Sep 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। पीछे बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पत्थरों पर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पत्थरों पर जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



 

पुलिस के मुताबिक दिल्ली से पांच लोग कार में सवार होकर बलिया जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 15.400 पर पहुंची। कार की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। इसी दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार मध्य डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई।

 

पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरे और नीचे पत्थरों पर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक और आगे की सीट पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया।हादसे की जानकारी मिलते ही डौकी पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सभी पांचों लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डौकी सुनीत कुमार शर्मा ने बताया कि कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग कार से निकलकर पत्थरों पर जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें