फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: लिफ्ट देकर जेब से निकाले 50 हजार, फिर सड़क पर फेंका; मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर ला रहा था। आईएसबीटी पर कार सवारों ने उसे लिफ्ट दी और उसकी जेब में रखी नकदी निकाल ली। इसके बाद सड़क पर फेंककर भाग गए। 
 
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा में एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर कार सवार चार बदमाशों ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए और सड़क पर फेंककर भाग गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। सीसीटीवी फुटेज से कार के बारे में पता किया जा रहा है।

यहां का है मामला 

सत्यम विहार, बोदला निवासी राज किशोर ने बताया कि दस मई को बहन की शादी है। घर में तैयारियां चल रही हैं। 20 अप्रैल को पिता बंगाली सिंह फिरोजाबाद गए थे। उन्होंने थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच की ओरियंटल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद बस से आईएसबीटी आ गए। ऑटो से सिकंदरा आने के बाद काले रंग की एक गाड़ी में सवार लोग मिले। उन्होंने कहा कि बोदला छोड़ देंगे। उन्होंने मना किया, लेकिन जबरन गाड़ी में बैठा लिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा में सड़क नहीं बनने पर आक्रोश: लोगों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान, सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन

ले गए शास्त्रीपुरम की तरफ 

पीड़ित ने बताया  कि उन्हें शास्त्रीपुरम की तरफ ले गए। विरोध करने पर पीटने लगे। इसके बाद जेसीबी चौराहे पर ले जाकर गाड़ी से फेंक दिया। उनकी जेब कटी हुई थी। बदमाशों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। वह किसी तरह घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से कार सवारों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें