फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहलवान की कैसे हुई हत्या? पत्थर से कुचला सिर, मौत के बाद भी न रुका सगा भाई; देखें कत्ल का लाइव वीडियो

Wed, 18 Nov 2026 03:22 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सुरेश नगर में 120 गज जमीन के विवाद में 49 वर्षीय शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बड़े भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
कत्ल का लाइव दृश्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सुरेश नगर में 120 गज जमीन के विवाद में एक छोटे भाई की उसके बड़े भाई और भतीजे ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान (49) के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने पहले शाहिद को रास्ते में घेरकर उनकी पिटाई की और फिर सड़क पर पड़े एक भारी पत्थर से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस पूरी वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


Trending Videos

जानकारी के अनुसार, शाहिद कुरैशी का परिवार में 120 गज जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन शाहिद जमीन विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके बड़े भाई अफसर और भतीजे ने उन्हें घेर लिया। दोनों ने पहले शाहिद के साथ मारपीट की और फिर पत्थर से सिर पर वार कर दिया। हमले में शाहिद का जबड़ा और आंखें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, साथ ही उनके दांत भी टूटकर सड़क पर बिखर गए।

 

सुबह-सुबह बीच सड़क पर हुई इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी धमकी देते हुए फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शाहिद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया है कि शाहिद ने हत्या से एक दिन पहले ही पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं और बड़े भाई अफसर की तलाश की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें