फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवादित भूमि के बैनामों से उप निबंधक ने बढ़ाईं जटिलताएं, निलंबन की तलवार लटकी; जानें पूरा मामला

Thu, 28 Aug 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा में विवादित भूमि पर उप निबंधकों द्वारा नए बैनामों के पंजीकरण से जटिलताएं बढ़ गई हैं। फर्जी बैनामा कांड के बाद भी आपत्तियों की अनदेखी कर खसरा संख्या 242 और 243 में दो बैनामे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जिन भूमि विवादों में सीआईडी, एसआईटी से लेकर आर्थिक अपराध शाखा तक की जांच चल रही है। उन मामलों में उप निबंधक नए बैनामा पंजीकृत कर जटिलताएं बढ़ा रहे हैं। फर्जी बैनामा कांड ठंडा नहीं पड़ा कि निबंधन भवन में जगदीशपुरा भूमि विवाद में दो नए बैनामा हो गए।
विज्ञापन


आपत्ति की सुनवाई तक नहीं की गई। निस्तारण में फर्जीवाड़ा में कार्यवाहक उप निबंधक संजीव सक्सेना और ब्रह्म प्रकाश फंस सकते हैं। दोनों उप निबंधक से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर दोनों को निलंबित किया जा सकता है। 21 अगस्त को लुधियाना पंजाब से आए टहल सिंह ने खसरा संख्या 242 और 243 में दो बैनामा पंजीकृत किए। आरोप है कि अवकाश पर होने के बावजूद बैनामे के लिए उप निबंधक संजीव सक्सेना दफ्तर आए। 

इस मामले में 19 अगस्त को जयपुर हाउस निवासी नेमकुमार ने बैनामे पर आपत्ति दर्ज कराई थी। बताया था कि भूमि को खुर्दबुर्द करने के मामले में सीआईडी जांच चल रही है। न्यायालय में वाद लंबित है। फिर भी उप निबंधक संजीव सक्सेना व ब्रह्म प्रकाश ने बैनामा पंजीकृत कर लिए। इस संबंध में सहायक महानिरीक्षक योगेश कुमार का कहना है कि दोनों उप निबंधक से स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फर्जी बैनामा कांड और आय से अधिक संपत्तियों के आरोप
उप निबंधक संजीव सक्सेना और ब्रह्म प्रकाश के अलावा उप निबंधक नीतू गोला पर स्टांप चोरी के मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। उप निबंधक राकेश यादव पर मृत्यु के बाद वसीयत पंजीकृत करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। इसके अलावा फर्जी बैनामा कांड में रिकाॅर्ड कीपर चित्रसेन के विरुद्ध एसआईटी ने केस दर्ज किया था। निबंधन लिपिक सोबरन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप हैं। इसके अलावा जोंस मिल में डीएम की रोक के बावजूद बैनामा दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें