फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: लेडी लॉयल में अब 350 बेड, 95 करोड़ से बनेगा 10 मंजिला अस्पताल; अक्तूबर से होगा निर्माण

Sat, 19 Sep 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल महिला जिला अस्पताल का नया 10 मंजिला भवन पांच एकड़ जमीन पर बनेगा, जिसकी क्षमता अब 350 बेड होगी। करीब 95 करोड़ रुपये की लागत वाले भवन में जांच, इलाज, प्रसव, ऑपरेशन समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
 
विज्ञापन
अभी इसी एक बिल्डिंग में संचालित है लेडी लॉयल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला जिला अस्पताल (लेडी लॉयल) के भवन की डिजाइन में बदलाव किया गया है। आसपास के जिलों से भी मरीज आने पर बेडों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसमें 350 बेड तक की क्षमता होगी। जांच, इलाज, प्रसव और ऑपरेशन की सुविधा होगी। अक्तूवर से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज से लेडी लॉयल को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ कार्यालय के पास पांच एकड़ जमीन पर नया भवन बनेगा। ये जमीन एसएन मेडिकल कॉलेज की है। यह 10 मंजिला होगा। इसकी डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें बेड की क्षमता 350 होगी। इससे जरूरत के हिसाब से अस्पताल प्रशासन बेड स्थापित कर सकता है। पहले इसमें ढाई सौ बेड की क्षमता थी। इसमें जनरल वार्ड, दो ऑपरेशन थिएटर, दो प्रसव कक्ष भी होंगे। कंगारू थेरेपी यूनिट, मदर मिल्क बैंक, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्सरे समेत अन्य की सुविधा मिलेगी। इसी में ओपीडी परिसर से भी बनेगा। मरीज के लिए वेटिंग एरिया, पर्चा-दवा काउंटर की भी व्यवस्था होगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इसका टेंडर हो गया है। करीब 95 करोड़ रुपये इसका बजट है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर डीपीआर भी बना ली है। करीब डेढ़ साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

एसएन को मिलेगा पुराना भवन
 लेडी लॉयल अभी 100 मेटरनिटी विंग में संचालित हो रही है। इसमें ही जांच, इलाज और ओपीडी की सुविधा है। नया भवन बनने के बाद महिला जिला अस्पताल यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा। ये भवन एसएन को मिलेगा, जिसमें चिकित्सकीय सेवाएं संचालित होने लगेंगी।
विज्ञापन


दूसरे जिलों के मरीजों को भी मिलेगा लाभ
एडवांस महिला जिला अस्पताल बनने के बाद आसपास के जिलों की महिला मरीजों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यहां पर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, एटा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, धौलपुर, भरतपुर समेत कई जिलों की मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। बेड बढ़ने से गर्भवती महिलाओं के लिए सुविधा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें