फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के कार्टिंग रेसर शहान अली मोहसिन नंबर एक पर बरकरार, बैंगलोर के महीर को पछाड़ा

Tue, 23 Oct 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
खिताब के साथ कार्टिंग रेसर शहान अली मोहसिन
विज्ञापन
नेशनल रोटेक्स मेक्स कार्टिंग चैंपियनशिप-2018 में आगरा के रहने वाले कार्टिंग रेसर शहान अली मोहसिन ने शहर का नाम एक बार फिर रोशन किया है। बैंगलोर के मीको कारटोपिया ट्रैक पर आयोजित कार्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने राउंड थ्री और राउंड फोर में अपने प्रतिद्वंदियों को क्लीन स्वीप कर दिया। 
विज्ञापन


राउंड थ्री में शहान ने क्वालिफाइंग राउंड में पहला स्थान प्राप्त किया। राउंड थ्री के हीट वन और हीट टू में भी उन्हें पहला स्थान प्राप्त हुआ। राउंड थ्री के प्री फाइनल में हुए मुकाबले में भी शहान को पहला स्थान मिला। फाइनल राउंड काफी कांटे भरा रहा। इस राउंड में भी शहान पहले स्थान पर रहे। 

राउंड फोर की रेस में क्लालिफांइग में शहान का पहला स्थान रहा। इस राउंड के हीट वन और हीट टू में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी राउंड के प्री फाइनल और फाइनल में भी पहले स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


जुलाई और अगस्त में हैदराबाद में हुए राउंड फर्स्ट और राउंड टू में शहान अपने प्र्तिद्वंदी बैंगलोर के महीर अवलकी से छह अंक आगे थे। अब चार राउंड की रेस पूरी होने के बाद वह महीर से 19 अंक आगे हो चुके हैं। चैंपियनशिप का आखिरी राउंड बैंगलोर में नवंबर के पहले हफ्ते में होगा। 
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से उठाना पड़ा अंकों का नुकसान

कॉर्टिंग रेसर शहान अली मोहसिन ने सीनियर वर्ग में भी हिस्सा लिया। इस वर्ग में पहले और दूसरे राउंड तक वह दूसरे स्थान पर थे। तीसरे और चौथे राउंड में तकनीकी खराबी के कारण उनका स्थान नीचे चला गया है। तीसरे राउंड के क्वालिफाइंग में वह चौथे स्थान पर रहे। 

इसी राउंड के  हीट वन में चेन उतरने के कारण रेस बीच में छोड़नी पड़ीं। हीट टू में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्री फाइनल में इंजन के खराबी के कारण रेस शुरू नहीं कर सके। राउंड थ्री के फाइनल में फिर इंजन खराब हो गया। 

इस कारण उ्न्हें तीसरे राउंड में काफी अंकों का नुकसान हुआ। चौथे राउंड में क्लवालिफाइंग में दूसरे स्थान पर रहे। हीट वन में दूसरे स्थान पर रहे। तकनीकी खराबी के कारण हीट टू में रिटायर होना पड़ा। प्री फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल में दूसरा स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें