फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव 2026: ट्रैफिक डायवर्जन हुआ फेल, सिकंदरा से आवास विकास तक जाम; हाईवे पर चलते रहे ट्रक

Fri, 09 Oct 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में जनकपुरी महोत्सव के दौरान बृहस्पतिवार शाम ट्रैफिक डायवर्जन बेअसर नजर आया। रोक के बावजूद हाईवे पर भारी वाहन चलते रहे, जबकि सिकंदरा, कारगिल, गुरुद्वारा गुरु का ताल और आवास विकास कॉलोनी के रास्तों पर जाम लगा।

 
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन हुआ फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में जनकपुरी के आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन बृहस्पतिवार शाम को फेल हो गया। हाईवे पर रोक के बावजूद तेज रफ्तार ट्रक बेरोकटोक दाैड़ते रहे। इससे आयोजन में आए लोगों को भी परेशानी हुई। पुलिसकर्मी तैनात थे लेकिन वह वाहनों को नहीं रोक पाए। वहीं आवास विकास काॅलोनी, सिकंदरा, कारगिल पर भी लोग जाम की समस्या से बेहाल दिखे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों के आवागमन को देखते हुए 7 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। सिकंदरा से आईएसबीटी पर जगह-जगह यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके बावजूद डायवर्जन का पालन नहीं कराया जा सका। हाईवे पर तीन बजे के बाद भी भारी वाहन चलते रहे। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी वाहन फंसे रहे। लोगों को हाईवे पार करके भावना एस्टेट की तरफ जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

सिकंदरा चाैराहे पर शाम 6 बजे से जाम लगने लगा था। यहां से वाहनों को डायवर्ट कर कारगिल की तरफ भेजा गया। वाहन आवास विकास काॅलोनी के करकुंज, सेक्टर-12 होते हुए आरओबी से निकल रहे थे। इससे हलवाई की बगीची और आवास विकास की तरफ के रास्ते पर भी वाहन फंस गए। वाहनों का दबाव अधिक होने से पुलिस मूकदर्शक बनी रही। दोपहर में मदिया कटरा पर भी लोगों को जाम ने परेशान किया।
विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद वाहनों पर रोक थी। जनकपुरी आने वालों की संख्या कम थी। इस पर 2 घंटे अधिक तक वाहनों को चलने दिया गया। शाम 5 बजे के बाद रोक लगा दी गई। अन्य रास्तों से हाईवे पर आए वाहनों को ही निकलने की छूट बाद में दी गई थी। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अन्य रास्तों पर जाम लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें