फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी: राम के सम्मान में सजी बड़हार की ज्यौनार, जीवंत हुई मिथिला की परंपरा; भजनों से गूंजा भावना एस्टेट

Fri, 09 Oct 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक और रानी सुनैना की ओर से प्रभु श्रीराम, माता सीता और अन्य स्वरूपों के सम्मान में मिथिला की पारंपरिक बड़हार की ज्यौनार आयोजित की गई। चांदी की थाल में व्यंजन परोसे गए और रामधुनों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा।
 
विज्ञापन
बड़हार की दावत में राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामहि जेहि जनकु बढ़हारा, प्रेम सहित परसे व्यंजन न्यारा...। जनकपुरी महोत्सव में बृहस्पतिवार को राजा जनक अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना लता गोयल की ओर से प्रभु श्रीराम के सम्मान में पारंपरिक बड़हार की दावत दी गई। भक्ति, श्रद्धा और मिथिला की अतिथि-सत्कार परंपरा से सजे इस आयोजन में ऐसा लगा मानो शहर में ही मिथिला नगरी उतर आई हो।
विज्ञापन


राजा जनक और रानी सुनैना ने राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल का स्वागत किया। इसके बाद प्रभु श्रीराम, माता सीता समेत सभी स्वरूपों की आरती उतारी गई। जनक परिवार की ओर से श्रीराम सहित सभी स्वरूपों को चांदी की थाल में विविध व्यंजन परोसे गए। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मिथिला की परंपरा में बेटी के विवाह के बाद उसके वर के सम्मान में बड़हार की ज्यौनार का विशेष महत्व है।

इस दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व सांसद राज बब्बर समेत अनेक अतिथि मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल समेत कमेटी के पदाधिकारी और जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव, राजेश खुराना सहित समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रामधुनों से गूंजा जनकपुरी का वातावरण
दावत के दौरान छत्तीसगढ़ के 35 सदस्यीय रॉयल सिम्फनी बैंड ने रामधुनों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु रामभक्ति में डूबे नजर आए।

राज बब्बर के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़
बड़हार की दावत में जहां एक और मिथिलावासी प्रभुश्री राम व सीता के दर्शन का इंतजार करते दिखे। तो वहीं तिथि बतौर आए सिने अभिनेता राज बब्बर के साथ महिलाओं से लेकर पुरुष तक सेल्फी लेते दिखे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें