आगरा के 20 साल के पांच युवा दुनियाभर में प्रभु श्रीराम की ध्वजा फहराएंगे। दो बीटेक और एक प्रबंधन के छात्र फेसबुक, यू ट्यूब और इंस्टाग्राम पर जनकपुरी का लाइव टेलीकास्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए आईटी सेल की टीम में 12वीं कक्षा में पढ़ रहे वीडियो एडीटर और एक बीएससी के विद्यार्थी को शामिल किया गया है।
जनकपुरी की आईटी सेल का शुभारंभ
जनकपुरी महोत्सव कमेटी के 100 फुटा मार्ग, दयालबाग स्थित कार्यालय पर मंगलवार को जनकपुरी महोत्सव की आईटी सेल का शुभारंभ हुआ। आईटी हेड वैभव कक्कड़ ने बताया कि 21, 22, 23 और 24 सितंबर को चार दिवसीय जनकपुरी महोत्सव का सीधा प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा।
इस दौरान जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग, संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल, राजीव जैसवाल, रामचरण शर्मा, दिनेश नौहवार, सौदान सिंह, अनूप अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, अश्वनी शर्मा, तिलकधारी शर्मा, चौधरी, उदयवीर सिंह, विनोद कुमार गर्ग, शिशिर चौधरी आदि मौजूद रहे।