फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वोटिंग में बाजी मारी, सुझावों में दसवें नंबर पर रहा शहर

Wed, 02 Dec 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 20 स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के मामले में शहरवासियों ने शहर की लाज बचा ली। अगर, कंसल्टेंट कंपनी के भरोसे रहते तो टॉप थ्री में भी आने को तरस जाते। भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाइट के आंकड़े तो कुछ यही बयां कर रहे हैं। www.mygov.in पर स्मार्ट सिटी के लिए ऑनलाइन वोटिंग से नौ गुना कम सुझाव आए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि स्मार्ट सिटी के लिए शहर का प्रस्ताव तैयार करने का टेंडर गुजरात की कंसल्टेंट कंपनी अरबन मैनेजमेंट सेंटर को दिया गया था। कंपनी को प्रस्ताव तो तैयार करना ही था, इसके लिए उन्हें शहरवासियों के सुझाव भी लेने थे। मगर, कंपनी के अधिकारी सुझाव लेने में शहरवासियों को नहीं जोड़ पाए। वह लोगों को जागरूक भी नहीं कर सके। इसी का नतीजा रहा कि भारत सरकार की वेबसाइट पर सिर्फ 14017 ही सुझाव आए। जबकि सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के सहारे ही इसी वेबसाइट पर सवा लाख से अधिक ऑनलाइन वोट किए गए। अगर, कंपनी के भरोसे रहते तो अपना शहर काफी पीछे रह जाता। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुझावों के क्रम में अपना शहर देशभर में दसवें नंबर पर है, जबकि वोटों में अव्वल है। इन्हीं वोटों के सहारे शहर देशभर में तीसरे नंबर पर पहुंच सका है।
टॉप थ्री शहर
शहर       वोट और सुझाव
झांसी        169814
इलाहाबाद    165704
आगरा        142464
सुझावों में टॉप फाइव
शहर          सुझाव
इलाहाबाद      163878
झांसी           146326
अलीगढ़        135591
भोपाल          115256
इंदौर             107755
वोटिंग खुली, सुझाव बंद
भारत सरकार की वेबसाइट पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन वोटिंग निर्धारित की गई थी। मगर, इस वेबसाइट पर वोटिंग का ऑप्शन अभी भी खुला हुआ है। ये अलग बात है कि वेबसाइट बंद होने की सूचना के चलते शहरवासियों ने इस वेबसाइट पर वोट ही नहीं डाले। यही वजह रही कि मंगलवार को भी इस वेबसाइट पर वोटिंग ग्राफ सोमवार वाला ही रहा। लोग वोट कर सकते हैं। हालांकि सुझाव वाले ऑप्शन को बंद कर दिया गया है। लोग अब चाहकर भी स्मार्ट सिटी के लिए अपने सुझाव नहीं दे पाएंगे। वोटिंग का ऑप्शन कब तक खुला है, इसकी अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें