आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे के होटलों में देह व्यापार चलने की सूचना पुलिस ने बुधवार को एक होटल मे छापेमारी की। जहां से चार युगलों को हिरासत में लिया गया।
जांच के बाद युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। जबकि युवतियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया। कस्बे व हाईवे के होटलो में देह व्यापार चलने की सूचना पर थाना पुलिस ने दबिश दी।
इस दौरान एक होटल से चार युवतियों के साथ युवकों को संदिग्ध हालत पकड़ा गया। सभी को पुलिस लेकर थाने आई। साथ ही होटल के रजिस्टर को कब्जे में लिया।