फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, इस हाल में मिले चार कपल

Thu, 28 Jun 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे के होटलों में देह व्यापार चलने की सूचना पुलिस ने बुधवार को एक होटल मे छापेमारी की। जहां से चार युगलों को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन


जांच के बाद युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। जबकि युवतियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया। कस्बे व हाईवे के होटलो में देह व्यापार चलने की सूचना पर थाना पुलिस ने दबिश दी।

इस दौरान एक होटल से चार युवतियों के साथ युवकों को संदिग्ध हालत पकड़ा गया। सभी को पुलिस लेकर थाने आई। साथ ही होटल के रजिस्टर को कब्जे में लिया।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव ने पहुंच गई। उन्होंने युवतियों और युवकों से उनके संबंध आदि की बावत गहराई से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी लोग बालिग हैं। 

इसमें दो शादीशुदा भी हैं। जबकि दो युगलों की सगाई हो चुकी है। वहीं होटल रजिस्टर मे पुरुषों के पहचान पत्र भी मिले। मामले में पुलिस ने युवतियों के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। 

वहीं पकड़े गए नेत्रपाल निवासी लोहकरेरा सिकंदरा, अमित निवासी बिधौली खेरागढ़, रवि निवासी जीवनी मंडी आगरा एवं अरुण निवासी प्रेमनगर राजपुर चुंगी आगरा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें