फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रामलीला : राम का इशारा पाते ही लक्ष्मण ने काट दी सूर्पनखा की नाक

Wed, 21 Oct 2020 10:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीराम लीला कमेटी के सहयोग से दिखाई जा रही ऑनलाइन रामलीला में बुधवार को दशानन की बहन सूर्पनखा के नाक -कान काटे जाने की लीला दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


राक्षसी सूर्पनखा सुंदर नारी का रूप बनाकर आती है। वह प्रभु राम पर मोहित हो जाती है। उनसे विवाह का प्रस्ताव देती है। प्रभु इंकार कर देते हैं। वह हट करती है। जानकी को खा जाने की धमकी देती है।


प्रभु राम का इशारा पाते ही लक्ष्मण उसके नाक और कान काट देते हैं। वह बदला लेने के लिए अपने भाई खर और दूषण के पास जाती है। प्रभु राम उनका वध कर देते हैं। इसके बाद वह रोती हुई भाई दशानन के पास जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूर्पनखा की बातें सुन दशानन अट्टाहस करता हुआ कहता है कि वनवासी राम को सबक सिखाएगा। क्यूआर कोड को स्कैन करके दर्शक लीला को देख पाएंगे। मंगलवार को केवट लीला दिखाई गई। प्रभु राम को केवट नदी पार कराते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें