फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी को आगरा के हाईस्कूल के छात्र ने भेजा धमकी भरा संदेश, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 24 Nov 2020 11:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने सोमवार को आगरा से हाईस्कूल के छात्र को पकड़ा। डीसीपी दक्षिण रईस अख्तर ने बताया कि छात्र आगरा का रहने वाला है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि रविवार को यूपी 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश आया, जिसमें मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई थी। यूपी 112 सेवा से सूचना मिलने पर तत्काल सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मोबाइल नंबर धारक अज्ञात के खिलाफ धमकाने व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कराई गई। 


छानबीन में नंबर आगरा का निकला। वहां की पुलिस से संपर्क कर सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस आरोपी तक पहुंची तो पता चला कि वह नाबालिग है और हाईस्कूल का छात्र है। उसने संदेश भेजने के लिए माफी भी मांगी। पुलिस ने मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल न खुलने तो कभी पुलिस की सक्रियता जांचने का दिया तर्क

पुलिस ने छात्र को पकड़ा तो वह घबरा गया। पहले उसने कहा कि संदेश खेल-खेल में गलती से चला गया। फिर उसने स्कूल-कॉलेज न खुलने और उससे पढ़ाई बाधित होने के विरोध में संदेश भेजने की बात कही। कुछ देर बाद कहा कि पुलिस की सक्रियता जांचने को संदेश भेजा था।

112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर अक्सर आते हैं धमकी भरे संदेश

यूपी 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर अक्सर धमकी भरे संदेश आते रहते हैं। 21 मई को एक नंबर से संदेश भेजकर मुख्यमंत्री को धमकी दी गई थी। पुलिस ने मुंबई से आरोपी कामरान को पकड़ा था। इसके बाद धमकी भरा संदेश भेजने पर नासिक स्थित मदीना चौक के फैसल को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, ऐसा संदेश भेजने पर एक ट्रक चालक को भी जेल भेजा जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें