फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकारण: वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार है आगरा, स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह

Fri, 15 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • चिकित्सक, स्टाफ नर्स समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी बोले, दस महीने से कर रहे थे इंतजार
  • वैक्सीन कोई साइड इफेक्ट नहीं, कोरोना वायरस से बचाव होगा
विज्ञापन
आगरा में वैक्सीन पहुंचने पर खुशी जाहिर करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैक्सीन लगवाने के लिए आगरा तैयार है। 10 महीने से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारी वैक्सीन आने के बाद उत्साहित हैं। चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स समेत सभी का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के लिए वे सभी तैयार हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित और कारगर है। वैक्सीन लगवाने के बाद वायरस से बचाव होगा और बेहतर ढंग से चिकित्सकीय कार्य कर सकेंगे। 

विज्ञापन


वैक्सीन लगवाने का इंतजार
एसएन मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉ. बिलाल ने कहा कि 10 महीने से कोरोना से डॉक्टर जंग लड़ रहे हैं। कई की जान भी गई। अब वैक्सीन आई है तो इसे लगवाने का बेसब्री से इंतजार है। इससे बचाव होगा। मैं वैक्सीन लगवा रहा हूं।

वैक्सीन देश की उपलब्धि
एसएन मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉ. हितेश चौधरी ने कहा कि वैक्सीन लगवाने में मेरा भी नाम है। दिल की कहूं तो देश ने कम समय में कारगर वैक्सीन बनाकर दुनियाभर में धाक जमाई है। यह देश की उपलब्धि है, इस पर सभी को गर्व होना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन आने से उत्साहित
स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्स संगीता ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लंबे समय से लगे हैं। यही सोचते थे कि कब वैक्सीन आएगी और इस बीमारी से निजात मिलेगा, अब वैक्सीन लगेगी यह सोचकर ही उत्साहित हूं।

वैज्ञानिकों को बधाई
स्वास्थ्य कर्मचारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन कम समय में बनाकर वैज्ञानिकों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। सरकार और वैज्ञानिकों को बधाई है। हम सभी कर्मचारी वैक्सीन लगवाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

परिजनों ने राहत की सांस ली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली की स्टाफ नर्स डॉली सिंह ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम इलाज करने वाले तो सुरक्षित रहेंगे। वैक्सीन आगरा आने की जानकारी पर बहुत खुशी हो रही है, परिजनों को बताया तो उन्होंने भी राहत की सांस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें