फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के जिमनास्टों ने 15 स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Fri, 06 May 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा के जिमनास्टों ने 15 स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हैदराबाद के रंगारेड्डी में हुई राष्ट्रीय स्कूली जिमनास्टिक प्रतियोगिता में 26 में से 15 स्वर्ण पदक जीतकर आगरा के जिमनास्टों ने इतिहास रच दिया। पहली बार इतने अधिक पदक जीतकर वापस लौटे खिलाड़ियों का गुरुवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

 छात्रावास के बालकों में गौरव कुमार ने सर्वाधिक पांच स्वर्ण और एक रजत पदक, आदित्य प्रजापति ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक, वीरेंद्र प्रजापति, रिषभ निषाद, सुनील पटेल ने एक-एक स्वर्ण पदक, सूर्य प्रकाश, सारिफ, हिमांशु शर्मा और दिव्यांशु प्रजापति ने एक-एक रजत पदक जीता। बालिकाओं में मधु बघेल ने एक रजत, एक कांस्य और रूबी यादव ने भी एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
 संतोष सिंह खालसा इंटर कालेज और एनसी वैदिक इंटर कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी, जो कि स्टेडियम में अभ्यास करते हैं, उन्होेंने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें अग्निवेश पांडेय ने पांच स्वर्ण और एक रजत, अंकुश कुमार ने एक स्वर्ण, दो रजत, प्रबल श्रीवास्तव ने दो रजत, अरुण कुमार यादव ने एक रजत और अक्षत सविता ने एक कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

  क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, खालसा इंटर कालेज के प्रबंधक जगदीप सिंह, प्रधानाचार्य कुलदीप जैन, क्रीड़ा अध्यापक संजय नेहरू, हरिओम सविता, उप क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, एसएस चौहान, विजय सिंह और रिचा सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई दी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें