फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पुरस्कारः गुरुद्वारा गुरु का ताल प्रदेश में नंबर वन

Wed, 31 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
पत्रकारिता दिवस पर लखनऊ के गन्ना संस्थान में हुए समारोह में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरू का ताल को स्वच्छता में प्रथम पुरस्कार से नवाजा। एक संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा गुरू का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह को मुख्यमंत्री योगी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। 
विज्ञापन


धार्मिक परिसरों में स्वच्छता के सर्वे में एक संस्था के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गुरू का ताल को प्रदेश में पहला पुरस्कार दिया गया। गुरुद्वारा गुरू का ताल के मीडिया प्रभारी गुरनाम सिंह और समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि स्वच्छता के लिए परिसर में विशेष इंतजाम किये गए हैं। हजारों श्रृद्धालुओं को जागरूक करने के साथ गुरुद्वारा के सेवादार भी हमेशा सफाई में जुटे रहते हैं।

बता दें कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरू का ताल 35 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला है। नेशनल हाइवे नंबर 2 के किनारे मुगलिया दौर के गुरुद्वारा गुरू का ताल में हर दिन दर्शन के लिए हजारों श्रृद्धालु आते हैं। यहां करीब 500 सेवादार हैं, जिनमें से 250 सुबह से रात तक कई पालियों में सफाई कार्य में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


मुख्य गुरुद्वारा परिसर, सराय, दर्शनी जोड़ी, ताल, लंगर भवन, गऊशाला और पार्किंग में फैले गुरुद्वारा गुरू का ताल में विशेष दिनों में एक से दो लाख तक श्रृद्धालु पहुंचते हैं। सराय में 148 कमरों के साथ पार्किंग, लंगर भवन और गऊशाला की सफाई मिसाल बनी हुई है।


गुरुद्वारा में बड़ी गऊशाला है, जहां गायों की सेहत के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां गोबर की नियमित उठान के साथ बायोगैस प्लांट में उपयोग हो रहा है, तो वहीं बर्तनों की धुलाई का पानी एक टैंक में एकत्रित किया जाता है, जिसे खेती में उपयोग किया जाता है। इससे पानी का सीमित उपयोग के साथ भूमिगत जलस्तर भी प्रभावित नहीं होता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें