फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली को बता दिया फर्जी: आफत में पड़ गई राज्य कर अधिकारी की टीम, बाप-बेटे ने की अभद्रता; एफआईआर हुई दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कमला नगर स्थित बल्केश्वर के लोहिया नगर में जीएसटी पंजीयन की जांच करने पहुंची राज्य कर विभाग की टीम के साथ कथित अभद्रता और अधिकारियों को घेरने का मामला सामने आया है। शिकायत पर फर्म संचालक उमेश गुप्ता, उनके बेटे यश गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमलानगर के बल्केश्वर स्थित लोहिया नगर में जीएसटी पंजीयन की जांच करने पहुंची राज्य कर अधिकारी की टीम से अभद्रता की गई। शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने फर्म संचालक उमेश गुप्ता, उनके बेटे यश गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना 13 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे की है। राज्य कर विभाग खंड-14 के अधिकारी शिव बालक ने बताया कि वह और टीम कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र में पंजीयन जांच कर रहे थे। इसी दौरान जीसी चेन ट्रेडर्स के पते पर जांच के लिए संपर्क किया गया। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बात करने पर यश गुप्ता ने पिता का नंबर दिया। पिता से बात करने पर उन्हाेंने लोकेशन भेजी। मौके पर पहुंचने पर दूसरी फर्म के भी पंजीकरण के बारे में जानकारी मिली।

आरोप है कि इसके बाद उमेश गुप्ता, उनके बेटे यश गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। अधिकारियों से पहचान पत्र मांगे गए और उन्हें घेर लिया गया। उन्हें नकली बताकर बंधक बनाने के लिए कहा जाने लगा। 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। मामले में एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के सामने भी हुई बहस
राज्य कर अधिकारी ने बताया कि हंगामा और शोर होने पर मौके पर भीड़ जुट गई थी। कुछ स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि वे संबंधित अधिकारी को जीएसटी विभाग से जानते हैं और पहले भी उन्हें जांच करते देखा है। इसके बाद पुलिस ने अधिकारी का पहचान पत्र वापस कराया और टीम को वहां से जाने दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पंजीयन जांच किए बिना लौटना पड़ा। उनका कहना है कि इस तरह के व्यवहार से सरकारी कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें