उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मेट्रो ट्रेन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। गुजरात के सूरत से तीन और मेट्रो ट्रेनें आगरा पहुंच गई। अब इनकी संख्या पांच हो गई है। एक मेट्रो ट्रेन और आना बाकी है। दिसंबर में ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
कुछ महीनों का इंतजार
उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉरपोरेशन के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन में इसी साल दिसंबर से यात्री सफर कर सकेंगे। पहले चरण में आगरा पूर्वी से जामा मस्जिद तक 6 किमी की दूरी में ट्रेनें चलेंगी। इसमें तीन ट्रेनें रूट पर आने और तीन ट्रेनें जाने के लिए रहेंगी। इसके लिए पांच ट्रेनें आ चुकी हैं, अगले महीने एक ट्रेन और आएगी।