आगरा। हॉप्स एफसी दिल्ली ने इंडियन वीमेंस लीग-2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत आगरा के लिए और खास है, क्योंकि टीम में शामिल आगरा फुटबॉल अकादमी की 15 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
हॉप्स एफसी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। आगरा निवासी श्रुति जादौन के प्रभावशाली प्रदर्शन ने जीत में अहम भूमिका निभाई। आगरा महिला फुटबॉल के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। क्लब मालिक संजय यादव के नेतृत्व और कोचिंग स्टाफ की रणनीति ने टीम को नई ऊंचाई दी। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद शाहिद और आगरा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने टीम को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।