फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किशोरी हत्याकांड: सौ दिन में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस पैरवी करेगी पुलिस

Mon, 22 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एडीजी ने दिए निर्देश, एक सप्ताह में चार्जशीट लगाने का लक्ष्य, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाएंगे केस 
विज्ञापन
किशोरी हत्याकांड: मृतका के गांव में एडीजी राजीव कृष्ण व पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के गांव में युवक और नाबालिग ने किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी गांव के ही निकले। यह जानकर हर कोई सन्न रह गया। इस घिनौने कृत्य के लिए लोग आरोपियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। यही वजह है कि अब पुलिस आरोपियों को जेल भेजने के बाद ठोस पैरवी भी करेगी। एडीजी राजीव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों को चार्जशीट लगाने से लेकर कोर्ट में ठोस पैरवी के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


किशोरी की हत्या के मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के साथ ही निरीक्षक कमलेश सिंह, अरविंद कुमार, अजय कौशल, नरेंद्र कुमार, एसआई राजकुमार गिरि, नीरज कुमार, अवनीत मान, राजीव कुमार, निशामक त्यागी, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी, प्रशांत कुमार, करनवीर सिंह सहित आठ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को लगाया था। टीम ने गांव में ही कैंप किया। 40 से ज्यादा युवकों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज देखे थे। इस पर पुलिस को सफलता मिली। 

एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी ए. सतीश गणेश खुद केस की मॉनीटरिंग कर रहे थे। एडीजी ने कहा कि केस में ठोस साक्ष्य जुटाए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसे कोर्ट में भेजने के बाद प्रभावी पैरवी की जानी चाहिए। इसके लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। जिन साक्ष्यों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक लैब) भेजा है, उनकी रिपोर्ट जल्द मंगवाई जाएगी। सौ दिन के अंदर आरोपियों को सजा दिलाने का लक्ष्य रखा है। वहीं आईजी ने कहा कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं साक्ष्य 
- आरोपियों के पास मिला किशोरी का पानी का डिब्बा। 
- दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बनी स्लाइड, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
- आरोपियों के स्पर्म का सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
- घटनास्थल पर मिले प्यूबिक हेयर का मिलान कराया जाएगा। 
- आरोपियों के पास से मिली चप्पल। इन पर कीचड़ लगी है। इनका मौके पर मिली कीचड़ से मिलान कराया जाएगा। 
- आरोपियों के कपड़े। 

बेटी के हत्यारोपी को हो फांसी 
पुलिस के खुलासे पर मृतका के पिता ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि बेटी अब दुनिया छोड़कर जा चुकी है। अब उनका लक्ष्य आरोपी युवक और नाबालिग को कड़ी सजा दिलाना है। वह यही चाहते हैं कि आरोपी राहुल को फांसी की सजा मिले। यह भी बताया कि राहुल पर वह भरोसा करते थे। इसलिए अपने साथ काम कराया था। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह बेटी का हत्यारा निकलेगा। उसे सजा मिलने पर ही उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। 

नशेबाजों को रोकेंगे गांव के लोग 
भाजपा नेता निरंजन सिंह परिहार और रामकुमार ने बताया कि गांव में नशेबाजों का जमघट लगा रहता है। यह लोग जंगल में जुआ भी खेलते हैं। इस घटना के बाद अब ऐसे लोगों को रोकने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए घर-घर बात की जाएगी। नशेबाजों को समझाया जाएगा। जुआ खेलने वालों की शिकायत पुलिस से की जाएगी। वहीं गांव में शौचालय बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। अभी एक ही सार्वजनिक शौचालय है। बड़ी संख्या में लोग खुले में शौच करते हैं। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, उसको देखते हुए सार्वजनिक शौचालय बनाने की कवायद की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें