सदर की रहने वाली आशिमा महाजन ने आईएएस की परीक्षा में 287वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। आशिमा ने सेंट एंथनीज जूनियर कालेज से 12वीं किया। इसके बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीटेक किया।
इसके बाद मुंबई में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी की। मन नहीं लगा तो सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गईं। चौथे प्रयास में मंजिल हासिल कर ली।
आशिमा का संदेश है कि लड़कियां कोई सपना देखें तो उसे अधूरा न छोड़ें। मेहनत करने पर सफलता जरूरी मिलती है। आशिमा के पिता राजू महाजन कारोबारी हैं। मां रश्मि महाजन हैं।