कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से भविष्य निधि अवशेष और अंतिम अंशदान की जानकारी के लिए मिस्ड कॉल और एसएमएस सेवा शुरू की गई है।
यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) सक्रिय कर सदस्य अपने नवीनतम अंशदान की जानकारी फोन नंबर 77382-99899 पर एसएमएस भेज प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरके पाल ने बताया कि ईपीएफओएचओयूएएन से मैसेज के लिए 77382-99899 पर यह सुविधा दस भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है।