फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: राधा स्वामी सत्संग सभा और पुलिस में जहां हुआ टकराव, उससे कुछ दूर मिला युवक का शव; नोंच कर खा गए जानवर

Thu, 28 Sep 2023 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

दयालबाग इलाके में खेत में युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक का शव चार से पांच दिन पुराना बताया गया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग स्थित अमर विहार चौकी क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस को सुबह करीब 8 बजे पुलिस को शव मिलने की जानकारी मिली थी। इस पर थाना न्यू आगरा की फोर्स पहुंची। शव खेतों के चारों तरफ लगी तारबंदी के पास नाली के किनारे पड़ा हुआ था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मृतक गुलाबी रंग की शर्ट और कत्थई रंग की पेंट पहने था। शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है। कई जगह से जानवरों ने खा लिया था। चेहरा भी काला पड़ा हुआ था। किसी तरह का पहचानपत्र नहीं मिला। आसपास गांव के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

72 घंटे रखेंगे सुरक्षित
डीसीपी सिटी का कहना है कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर, पहचान करने कोई नहीं आता है तो 72 घंटे तक शव रखने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार करेंगे। कपड़ों और डीएनए का नमूना सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। फोटो जिला और आसपास के जिलों के थानों के व्हाट्सएप ग्रुपों पर डाली जा रही है।
विज्ञापन


खेत में कैसे पहुंचा युवक
दयालबाग में पांच दिन पहले पुलिस और सत्संगियों के बीच टेनरी वाले गेट को हटाने को लेकर टकराव हुआ था। बृहस्पतिवार को शव मिलने पर यही कहा गया कि जिस जगह पर विवाद हुआ था, उससे कुछ दूरी पर ही शव मिला। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव वहां से करीब 3 किमी दूर मिला है। खेत किसका है, इसकी जानकारी के लिए लेखपाल को बुलाया गया है। खेत के आसपास तारबंदी है। इसके बावजूद युवक अंदर कैसे पहुंचा, उसकी मौत का कारण क्या ह, इस सबकी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें