फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर चार लोगों को बैठना पड़ा महंगा, हादसे में मां-बेटी की मौत, मचा कोहराम

Fri, 24 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह ससुराल से पति, बेटी और चचेरे देवर संग बाइक से मायके उरावर जा रही परिवार को मैक्स जीप ने रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पति और देवर घायल हो गए। हादसे की खबर से परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।  

विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गुढा निवासी तरुण अपनी पत्नी सुनीता (35) बेटी स्वेता (12) और चेचेर भाई सतेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर उरावर जा रहा था। बाइक सतेंद्र चला रहा था। गिरधारी की ठार के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार मैक्स जीप ने रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारो लोग इधर-उधर छिटक कर जा गिरे।

हादसे में बेटी स्वेता की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुनीता ने उपचार के लिए आगरा जाते वक्त दम तोड़ दिया। घायल तरुण और सतेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मां-बेटी की मौत खबर से गुढ़ा में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल की तरफ दौड़े। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजनों ने मैक्स चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें