फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा फुटबाल अकादमी बनी चैंपियन

विज्ञापन
चैंपियन टीम
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में आगरा रीजन फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन पुरुष फुटबाल लीग का खिताब आगरा फुटबाल अकादमी ने जीत लिया। फाइनल में सनराइज फुटबाल क्लब को 6-0 से हराया।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले में टीम की ओर से राहुल तरागी ने दो गोल किए, जबकि हितेश, तेजीत, वेरन्या मुखर्जी और आर्यन यादव ने एक-एक गोल दागा। सनराइज फुटबाल क्लब ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उसे सफलता नहीं मिली। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में यादव फुटबाल क्लब ने थ्राइव फुटबाल अकादमी को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल रहे। उन्होंने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पर रही टीम को ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। मैच में रेफरी की भूमिका मनोहर सिंह चाहर, परमजीत सिंह , अजय यादव, योगेश वर्मा, अक्षय सिंह ने निभाई। इस दौरान पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, आयोजन समिति अध्यक्ष बिल्लू चौहान, राघवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ जसोरिया, अभिषेक चौहान, अक्षय सिंह, अर्चना सिकरवार, उर्वशी सिकरवार, श्रुति जादौन, यशोदा सिंह, किरण कुशवाहा,, मन्नू यादव, राखी यादव और साक्षी यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें