फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में आगरा प्रथम, मथुरा को दूसरा स्थान

Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। आगरा मंडल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में किया गया। इसमें आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी से कुल 342 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पदक तालिका में आगरा जिले ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मथुरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि फिरोजाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आयोजन आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। यह उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है। प्रतियोगिता चार प्रमुख वर्गों पेशेवर इनलाइन, सामान्य इनलाइन, क्वाड्स और समायोज्य वर्ग में आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह चौहान और उपाध्यक्ष केके सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि आनंद राय और मुख्य संरक्षक रवि चौबे ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मंडल समन्वयक अजय कुमार, संयुक्त सचिव नीतेश नोहवार, मनोज भदौरिया, कैलाश यादव, सुचित्र सिंह, विष्णु, ऋतु खन्ना, नवज्योत रंधावा और वीरपाल सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें