फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नगला पदी में हुई फायरिंग, दो युवक घायल;  एसएन अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Nov 2023 11:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जन्मदिन पार्टी के दौरान कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। इस वारदात में दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 न्यू आगरा के नगला पदी में सड़क पर जन्मदिन का केक काटने के दौरान युवकों के दो गुटों में एक युवती से बात करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक युवक घर से तमंचा ले आया और फायरिंग कर दी। गोली लगने से जन्मदिन मना रहे युवक सहित दो घायल हो गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दबिश देकर एक और युवक को तमंचे सहित पकड़ा।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात तकरीबन 9 बजे की है। नगला पदी स्थित कुशवाहा धर्मशाला, सिंधी हवेली के रहने वाले योगेश कुशवाहा का जन्मदिन था। वह कृष्णा, दीपक आदि के साथ घर के पास ही सड़क पर केक काट रहा था। तभी मोहल्ले के ही मोहित, रजत रामू सहित चार युवक एक्टिवा और बाइक से पहुंचे। योगेश गुट के एक युवक ने मोहित को पकड़ लिया। उससे कहा कि वह परिवार की युवती से बात नहीं किया करे। घर के पास से भी नहीं जाया करे। इस बात पर मारपीट हो गई।

मोहित छूटकर भाग गया। वह घर से तमंचा लेकर पहुंचा। उसने गोली चला दी। गोली दीपक के गाल से रगड़ते हुए योगेश के हाथ में जा घुसी। चीख पुकार मचने पर लोग जुट गए। उन्होंंने दो लोगों को पकड़ लिया। मोहित भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पकड़े युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बाद में मोहित भी तमंचे के साथ मिल गया। मौके पर एक खोखा बरामद हुआ। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मोहित, रजत और रामू भी हिरासत में हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें