फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ढाबे में धमाके के साथ लगी आग, मची अफरातफरी; सिलिंडर में ब्लास्ट होने की आशंका

Wed, 07 Oct 2026 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि जिस समय आग लगी उस समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
धमाका होने से आसपास के लोग दहल गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 स्थित भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खाली पड़े प्लॉट में चल रहे एक ढाबे में मंगलवार रात 1:30 बजे भीषण आग लग गई। धमाका होने से आसपास के लोग दहल गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तीन दमकल और थाना सिकंदरा की फोर्स पहुंच गई। 

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि जिस समय आग लगी उस समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था। देर रात आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। आग से ढाबे के बाहर फास्ट फूड विक्रेताओं के ठेले जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। धमाका सिलेंडर में होने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें