फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: पीएम मोदी के लिए आगरा के किसान नेता ने लिखा खून से पत्र, कहा- अग्निपथ योजना से बर्बाद हो जाएगा युवा

Sat, 18 Jun 2022 04:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अग्निपथ योजना को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। आगरा, मथुरा के अलावा आसपास के अन्य जिले भी प्रदर्शन की चपेट में हैं। आगरा और मथुरा में तो हिंसक प्रदर्शन हुए। इस बीच योजना को लेकर किसान नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा है।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी के नाम खून से लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अग्निपथ योजना को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। बीते दिन आगरा-ग्वालियर हाईवे पर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया, वहीं आज सुबह से ही पुलिस अलर्ट है। युवाओं के आक्रोश के बीच आगरा के किसान नेता सौरभ चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर इस योजना को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


आगरा के किसान नेता सौरभ चौधरी ने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री कार्यालय न्यू दिल्ली रजिस्ट्री की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है। इस योजना से युवा वर्ग बर्बाद हो जाएगा। इस योजना को जल्द से जल्द वापस लिया जाए, नहीं तो पूरे देश का युवा वर्ग उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें