प्रारंभिक जांच में बिल से ज्यादा का भंडारण प्रतीत हो रहा है। इन सभी दवाओं की सूची बनाई जा रही है। इसमें कंपनी का नाम, बैच नंबर, निर्माता का नाम, पता समेत सभी जानकारी की सूची बना रहे हैं। इन सभी दवाओं के बिल भी खंगाले जा रहे हैं। यहां कंप्यूटर समेत अन्य रिकाॅर्ड भी मिले हैं, इनको जब्त कर लिया है। जांच अभी चल रही है।
कई कंपनियों की हैं दवाएं, जांच के लिए भरे तीन नमूने
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि गोदाम में कई कंपनियों की दवाओं का भंडारण मिला है। इसमें एंटीबायोटिक, जुकाम-खांसी, बुखार, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एंटी एलर्जिक समेत अन्य मर्ज की दवाएं हैं। शुक्रवार को जांच के लिए एक नमूना लिया है, अब तक यहां से तीन नमूने लिए जा चुके हैं। गोदाम की अभी जांच जारी है। इसके बाद ही अंतिम रिपोर्ट बनेगी।
ये भी पढ़ें-
Agra: अपर नगर मजिस्ट्रेट की मौत हादसा या साजिश!, छात्र संगठन का डीएम को पत्र; इस फर्जीवाड़े की कर रहे थे जांच