फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: चार साल के भतीजे का अपहरण करने वाला चाचा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दो साथी भाग निकले

Sat, 25 Oct 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में चार साल के भतीजे का अपहरण करने वाले चाचा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने  से वो घायल हुआ है। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक चौंकने वाला मामला आया। जिसमें चाचा ने साथियों के साथ मिलकर भतीजे के अपराह्न साजिश रची। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे के अपहरण और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से शुक्रवार देर रात मेहताब में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात थाना एत्माद्दौला पुलिस, सर्विलांस नगर जोन और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने महताब बाग के मैदान के पास घेराबंदी की। इसी दौरान अपहरण की घटना में शामिल बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश साबिर पुत्र ताज मोहम्मद निवासी प्रकाश नगर और सत्य प्रकाश उर्फ बबलू पुत्र प्रमोद निवासी प्रकाश नगर के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, उनके दो साथी गगन उर्फ कारें और आकाश उर्फ अल्लू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।  उनकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी है।

मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, दो जिंदा और एक मिस कारतूस (315 बोर) और मोबाइल फोन बरामद किया है। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीमें सक्रिय हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों से घटना से जुड़ी और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। गगन उर्फ कारें चार वर्षीय जय वर्मा का चाचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें