फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में आगरा बना ओवरऑल चैंपियन, 27 स्वर्ण सहित 43 पदक जीते

Tue, 15 Sep 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा के पदक विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। बरेली के मॉडल टाउन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में हुई ऑफिशियल उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली। प्रतियोगिता में आगरा की टीम ने कुल 43 पदक हासिल किए, जिनमें 27 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक हैं।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि आगरा के खिलाड़ियों ने पूमसे स्पर्धा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टीम चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी 2 से 4 अक्तूबर तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में मास्टर पंकज शर्मा ने 3 स्वर्ण पदक जीते।
इसके अलावा एंजल सिंह, यशस्वी गौतम, सोहांग, संतोष कुमार सिंह और प्रदीप गौर ने 2-2 स्वर्ण, संगीता शर्मा, मितुल, इक्षा, अभिमन्यु सिंह, काव्या, आरिका, अनन्या सिंह, गौरांशी, ईश्या, मन्नत, इतिका, परी, क्याना एवं अगस्थ्या गोयल ने 1-1 स्वर्ण पदक जीता। माधव, सूर्यांश, आर्यवीर, जतिन, अगस्त्या, काशवी, दृष्टि सिंह एवं तनिष्का ने रजत और महेंद्र सिंह, नवीन, शिवांश, मितुल, अनन्या सिंह, नितांक, रीतवी एवं शिविक्षा ने कांस्य पदक जीते। टीम के कोच सुदर्शन देबनाथ, टीम मैनेजर रिषभ सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा ने सफलता पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें