फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेशीय जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आगरा का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेशीय जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। पहले दिन बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें आगरा मंडल ने कानपुर मंडल और आगरा छात्रावास ने अलीगढ़ मंडल को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रक्षा संपदा अधिकारी आगरा परिक्षेत्र दीपक मोहन, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा संजय शर्मा, विजयलक्ष्मी सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल 10 मंडल एवं एक छात्रावास सहित कुल 11 टीमों से 57 बालक और 40 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता 7 सितंबर तक होनी है।

शुक्रवार को पहला टीम मैच बालक वर्ग प्रयागराज और सहारनपुर मंडल के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज मंडल 3-0 से विजेता बना। दूसरा मैच आगरा मंडल और कानपुर मंडल के मध्य खेला गया जिसमें आगरा मंडल 3-1 से विजेता रहा। तीसरा मैच आगरा छात्रावास और अलीगढ़ मंडल के मध्य खेला गया जिसमें आगरा छात्रावास 3-0 से विजेता रहा। चौथा मैच मिर्जापुर मंडल और बनाम लखनऊ मंडल के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मंडल 3-0 से विजेता रहा।
विज्ञापन



निर्णायकों की भूमिका वैभव, वंश, रितेश, रितिक, रिषभ, वेद, भव्य, साहिल कुमार, गौरव रावत ने निभाई। इस अवसर पर धीरेंद्र पुरुषोत्तम, राजेश कुमार यादव, रघुनाथ यादव, राममिलन, योगेश वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, अनुज कपूर, खलील अहमद, हरदीप सिंह, कल्पना चौधरी, साहिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें